राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने पर श्री विजयदशमी उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया

स्वतंत्र प्रबोध ब्यूरो मैनपुरी|

 

वर्तमान में भारतवर्ष में करोड़ों की संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संगठन राष्ट्र सेवा के कार्य में जुटे हुए हैं|

 

मैनपुरी /करहल| जनपद के नगर पंचायत बरनाहल मैं डालूपुर रोड स्थित सीसी रोड पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में श्री विजयदशमी विजयदशमी उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया| इस शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम में हजारों की संख्या में क्षेत्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया| डॉ हरीश रौतेला पूर्व प्रांत संघ संचालक ब्रिज प्रदेश क्षेत्रीय संघ प्रमुख उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने भारत माता चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया| डॉ हरीश रौतेला ने अपने उद्घघोषन में कहा कि हमारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार के जीवन से संबंधित अनेक प्रेरक उदाहरण बताएं जिसमें इंग्लैंड की महारानी विक्टोरिया के हीक जयंती पर मिली मिठाई को डस्टबिन में फेंकवाना तथा वझेह गुरु जी के सामने सीता रमणीय किले पर लगे यूनियन जैक के ध्वज (अंग्रेजी ध्वज) हटाने की योजना बनाई नील सिटी के स्कूल में निरीक्षण करने आए अधिकारी का वंदे मातरम के उद्घोष से विरोध किया सन 1925 में भारतवर्ष में अंग्रेजों की हुकूमत को देश से उखाड़ फेंकने के लिए भारतवर्ष में अनेकों क्रांतिकारी संगठन कार्य कर रहे थे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरव शाली राष्ट्र की सेवा करते हुए आज 100 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं बिना रुके बिना टूटे संगठन चल रहा है हमारे भारतवर्ष में एक नहीं लाखों करोड़ों की संख्या में लोग संगठन में देश की सेवा के लिए कार्य कर रहे हैं| उस समय हमारे देश में हिंदू कई भागों में आपसी दुश्मनी के चलते बटे हुए थे | हमारे देश में 6 संगठन शिक्षा का कार्य कर रहे हैं जिसमें 50 लाख बच्चे पढ़ते हैं उन्होंने गौ माता के बारे में भी बताया इस संगठन का मूल्य उद्देश्य है के हिंदू लोगों को संगठित करना ही परम लक्ष्य तथा देश की सेवा में लगाना जिससे हमारा देश आगे बढ़ सके| और उन्होंने बताया अपने उद्बघोषन में के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार बंगाल स्थित कोलकाता में पढ़ाई करने के लिए गए वहां पर अनुशासन समिति के सदस्य बन गए जिससे क्रांतिकारी गतिविधियों को आगे बढ़ने का काम किया उसके बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ क सदस्यों ने एक प्रार्थना- नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमि नाम की प्रेयर की गई |राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठन जैसा विश्व में में दूसरा कोई संगठन नहीं है जो निस्वार्थ भाव से निरंतर 100 वर्षों तक सेवा क्षेत्र में कार्यरत है और आगे भविष्य में भी देश की सेवा के लिए अग्रणी भूमि का निभाते रहेंगे |उसके बाद सभी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य अपने हाथों में लाठियां लिए हुए दो पंक्तियों में हाथों में भगवा झंडा लिए हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गणवेश में पद संचलन किया पद संचलन करते हुए कदम ताल मिलाते हुए हजारों की संख्या में एकत्रीकरण कर स्वयंसेवक संघ के गणवेश में पद संचलन करते हुए कस्बा के में गलियों से गुजरते हुए मुस्लिम बस्ती से होते हुए वापस उसी रास्ते से पद संचलन करते हुए चल रहे थे डीजे पर साउंड बज रहा था तथा बैंड बाजा भी बजाते हुए साथ-साथ चल रहे थे सदर बाजार होता हुआ पद संचलन के कार्यकर्ता बड़े उत्साह और जोश में चल रहे थे उसके बाद बायपास रोड होते हुए अंतिम में संघ के योगेंद्र कुमार गुप्ता के निवास स्थान पर समापन हुआ पद संचलन में थाना बरनाहल प्रभारी अनुरोध प्रताप सिंह पुलिस स्टाफ के साथ आगे और पीछे फोर्स चल रहा था |पुलिस सुरक्षा व्यवस्था मे मुस्तैद रही इस कार्यक्रम में योगेंद्र कुमार गुप्ता अध्यक्ष, प्रभु दयाल शाक्य , संचालक जिला प्रचारक विक्रांत कुमार ,जिला बौद्धिक प्रमुख अश्विनी यादव ,मंच परिचय सतीश समर्थ अध्यक्ष संघ भारतीय शिक्षा जन , गणेश यादव अध्यक्ष सहकारी समिति बरनाहल, संतोष कुमार कुलश्रेष्ठ ,अवनीश यादव, संतराम रणवीर सिंह यादव ,नंदकिशोर कौशिक, योगेश कुमार ,अरुनकुमार ,आयुष बंसल ,सुमंत मिश्श्रा , ठाकुर ध्रुव सिंह, राधे लाल शर्मा ,आदि संघ के पदाधिकारी शामिल रहे||

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129