नवीन सत्र 2026-27 का शुभारंम्भ हवन-यज्ञ के साथ

निर्भय यादव ब्यूरो मथुरा

मथुरा। कृष्णचन्द्र गान्धी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज, माधवकुंज, मथुरा में आज नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 का शुभारम्भ हवन-यज्ञ के साथ बड़े श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ शास्त्री श्री हेमंत त्यागी जी के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मंजूरानी सपरिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक निधीश अग्रवाल रहे। कार्यक्रम की शुरूआत मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई।अतिथियों का परिचय वाणिज्य प्रवक्ता विनय कुमार द्वारा कराया गया। प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह ने सभी छात्र/छात्राओं को नवीन सत्र 2026-27 की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने एवं उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया।शास्त्री श्री हेमंत त्यागी जी द्वारा विधिवत हवन-यज्ञ सम्पन्न कराया गया, जिसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं एवं आचार्यों ने भाग लिया। हवन के उपरांत उन्होंने सभी को आशीर्वाद प्रदान करते हुए सफल एवं मंगलमय सत्र की कामना की।कार्यक्रम का समापन सकारात्मक ऊर्जा एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। इस अवसर पर प्रमुख रूप से केशव सिंह, राजीव पाठक, मुनेश कुमार, विनय कुमार, उमेश शर्मा, लोकेश अग्रवाल, नरेन्द्र कुमार, अमृत सिंह, रवीन्द्र प्रताप, जगवीर सिंह, निधीश अग्रवाल, बलराम शर्मा, हितेश कुमार, सुरेश कुमार, विजय शर्मा, विजयपाल, सीताराम बघेल, सूरजपाल, रामकुमार, अनीता देवी आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129