रेजांगला युद्ध स्मारक पर शहीदों के नाम जले पहले दीए

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

“जब देश में थी दिवाली, वो खेल रहे थे होली, जब हम बैठे थे घरों में, वो झेल रहे थे गोली…”

 

रेवाड़ी। इसी अमर भावना को साकार करते हुए इस वर्ष भी रेजांगला शौर्य समिति की ओर से रेजांगला युद्ध स्मारक पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। समिति ने शहीदों की 63वीं बरसी पर स्मारक स्थल पर पहला दीया शहीदों के नाम जलाकर दीपोत्सव की शुरुआत की। इस अवसर पर देशभक्ति गीतों की गूंज से वातावरण रोमांचित हो उठा।इस वर्ष दिवाली 20 अक्तूबर को आई और संयोगवश, वर्ष 1962 में भी इसी दिन चीन ने भारत की मित्रता को ठुकराते हुए अचानक आक्रमण कर दिया था। एक माह तक चले इस युद्ध में 18 नवम्बर 1962 को रेजांगला पोस्ट पर मेजर शैतान सिंह भाटी (परमवीर चक्र) के नेतृत्व में 13 कुमाऊं रेजीमेंट की चार्ली कंपनी के 124 वीर जवानों ने चीन की पूरी ब्रिगेड को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था।इस भीषण संघर्ष में हमारे 110 जवान मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए, जिनमें अधिकांश अहीरवाल की माटी के लाल थे। भारत सरकार ने बाद में 13 कुमाऊं को “शूरवीरों में अति शूरवीर — वीर अहीर” की उपाधि प्रदान की।समिति महासचिव राव नरेश चौहान राष्ट्रपूत ने बताया कि दुर्भाग्यवश 1962 के शहीद परिवारों को कारगिल के बाद शहीद हुए परिवारों के समान आर्थिक सहयोग, नौकरी एवं अन्य सुविधाएँ नहीं मिल पाईं। समिति ने सरकार से इन परिवारों की तीसरी पीढ़ी के बेरोजगार युवाओं को सरकारी रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की।

 

उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2006 से समिति द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत अब तक रेजांगला सहित विभिन्न ऑपरेशनों के शहीद परिवारों की 500 से अधिक बेटियों को ₹5,000-₹5,000 का आर्थिक सम्मान प्रदान किया गया है।

 

“शहीदों की शहादत अमर रहे, भारत माता की जय, दादा कृष्ण की जय” के जयकारों के बीच समिति सदस्यों ने रेजांगला युद्ध स्मारक पर दीप प्रज्वलित कर अपने घरों में भी दीप जलाए।

 

इस अवसर पर समिति महासचिव राव नरेश चौहान राष्ट्रपूत, कप्तान हरिओम यादव, सूबेदार मेजर धर्मदेव, सूबेदार मेजर सुखबीर यादव, वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. आर.सी. शर्मा, नगर पार्षद लोकेश यादव, विजय नारायण यादव, वी.पी. शर्मा, रामकिशन शास्त्री, कुलदीप माजरा श्योराज, कोच कर्ण सिंह यादव, सचिन इंजीनियर बिहाली, हवलदार गजराज, हवलदार रामपाल, राहुल खोला, नितिन खोला, मनोज अन्ना, गणेश यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129