आईआईएम रोहतक के विद्यार्थियों ने डीसी अभिषेक मीणा से की शिष्टाचार भेंट

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

ग्रामीण सहभागिता कार्यक्रम के तहत जिला का करेंगे भ्रमण

 

रेवाड़ी। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रोहतक के एमबीए प्रथम वर्ष के 14 विद्यार्थियों और दो पीएचडी शोधार्थियों ने सोमवार को रेवाड़ी उपायुक्त अभिषेक मीणा से शिष्टाचार भेंट कर संवाद किया। इस अवसर पर आईआईएम रोहतक के प्रोफेसर शत्रुघन यादव भी मौजूद रहे।आईआईएम का यह ग्रामीण सहभागिता कार्यक्रम 26 सितंबर तक चलेगा, जिसके अंतर्गत विद्यार्थी ट्रैफिक मैनेजमेंट, माइक्रो स्मॉल मीडियम एंटरप्राइजेज और गांवों में जाकर स्थानीय लोगों से संवाद कर अध्ययन करेंगे।डीसी अभिषेक मीणा ने विद्यार्थियों को जिले में चल रही सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों, आपदा प्रबंधन, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों ने प्रशासनिक चुनौतियों और नीति निर्माण से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका उपायुक्त ने सहजता से उत्तर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्थानीय पारिवारिक व्यवसाय का अध्ययन करने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

 

डीसी ने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली और जमीनी स्तर पर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने में सहायक होगा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

 

आईआईएम प्रोफेसर शत्रुघन यादव ने बताया कि निदेशक प्रो. धीरज शर्मा के मार्गदर्शन में संस्थान के विद्यार्थी प्रदेश के सभी 22 जिलों में ग्रामीण सहभागिता कार्यक्रम के तहत भ्रमण कर रहे हैं। विद्यार्थियों ने इस संवाद को अत्यंत ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताया।

 

इस अवसर पर डीडीपीओ एच.पी. बंसल सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129