श्री राधा नाम संकीर्तन मंडल,युवा सेवा समिति,कृष्णा नगर मंदिर कमेटी कार्तिक माह में कराएगी 7 कन्याओं का सामूहिक विवाह

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

यूपी के शाहजहांपुर में आज कृष्णा नगर मंदिर में श्री राधा नाम का संकीर्तन मंडल, युवा सेवा समिति कृष्णा नगर मंदिर कमेटी द्वारा एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। जिसमें कार्तिक माह में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में आयोजकों ने जानकारी दी। कार्यक्रम आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्तिक मास में कृष्णा नगर मंदिर से प्रतिदिन प्रातः निकलने वाली प्रभात फेरी 7 अक्टूबर दिन मंगलवार से प्रारंभ हो रही है जो पूरे माह चलेगी। 6 नवंबर 2025 दिन गुरुवार को युवा सेवा समिति एवं श्री राधा नाम संकीर्तन मंडल कृष्ण नगर मंदिर कमेटी द्वारा सालिगराम संग तुलसी का शुभ विवाह व 7 कन्याओं का सामूहिक विवाह और विशाल भंडारे आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रधान सुशील नारंग ने प्रभात फेरी के संबंध में विस्तार से बताया तथा उप प्रधान हरीश बजाज ने बताया कि उक्त प्रभातफेरी का कार्यक्रम विगत कई वर्षों से लगातार सफलतापूर्वक संपन्न होता आ रहा है तथा दिन प्रतिदिन इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व यह प्रभातफेरी का कार्यक्रम केवल कृष्ण नगर कॉलोनी के क्षेत्र के आसपास तक ही होता था किंतु अब यह प्रभात फेरी संपूर्ण शाहजहांपुर नगर तथा अन्य जगहों पर भी कार्तिक मास के बाद सुअवसर पर होती है प्रभु के भक्तगण अपने-अपने घरों में प्रभातफेरी करवाने के लिए तीन माह पहले से ही अपना नंबर बुक करवाने लगे हैं युवा सेवा समिति के अध्यक्ष संजीव सचदेवा व नवीन सचदेवा ने नगर के सभी भक्तगणों से अपील की है कि वह बड़ी संख्या में उक्त प्रभात फेरी के कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर पुण्य के भागीदार बने।

 

बाइट। हरीश बजाज उप प्रधान श्री राधा नाम संकीर्तन मंडल,युवा सेवा समिति कृष्णा नगर मंदिर कमेटी शाहजहांपुर

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129