सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन : सत्येन्द्र राजपूत

तरंग गुप्ता शाहाबाद

शाहाबाद। श्री नारायण सिंह डिग्री कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री सत्येन्द्र राजपूत ने कहा कि पार्टी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाएगी।

 

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम संचालित करेंगे। इनमें रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण, महापुरुषों व स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति स्थलों पर स्वच्छता अभियान, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में चित्रकला-प्रतियोगिता शामिल होगी। वहीं, ब्लॉक, तहसील व जिला स्तर पर सांसद खेलो प्रतियोगिता का आयोजन कर युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

 

राजपूत ने आगे कहा कि महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर स्वच्छता का संकल्प लिया जाएगा तथा खादी को प्रोत्साहन देने के लिए खादी स्टालों से खरीदारी अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को शिक्षक स्नातक एमएलसी चुनाव और पंचायत चुनाव से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए।

 

कार्यशाला में उधरनपुर मंडल अध्यक्ष अनुज राजपूत, टोंडरपुर मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, हरदोई क्रेन गोबर समिति अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवराज सिंह, सज्जन तिवारी, रीतराम कश्यप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129