भारतीय किसान यूनियन (अ) की अहम बैठक, सामाजिक सौहार्द व प्रशासनिक सहयोग पर हुआ मंथन

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन (अ) की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय लाधूवास गुर्जर गांव में आयोजित की गई। बैठक में सामाजिक सौहार्द, कानून व्यवस्था, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से अहम नियुक्तियां की गईं। श्याम पत को भारतीय किसान यूनियन (अ) का जिलाध्यक्ष रेवाड़ी नियुक्त किया गया, जबकि रिटायर इंस्पेक्टर भीम सिंह को प्रदेश संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर हवलदार लखपत सिंह, राजेंद्र छाबडी, बिशन हवलदार, अजीत सिंह, विक्की, समय सिंह, संजय सिंह, निहाल अधाना, विकास यादव, लोकेश वत्स, बृजपाल आधाना, खब्बू, रामसिंह चंदेला, हरिओम प्रधान, राजेश यादव, विपिन (मानेठी) और राजेश तोगड़ सहित अनेक गणमान्य नागरिक व संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान आपसी समन्वय, सामाजिक जिम्मेदारी और प्रशासन के साथ सहयोग से ही संभव है। उन्होंने शांति व्यवस्था बनाए रखने और समाजहित में मिलकर कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सामाजिक सौहार्द, भाईचारा और कानून व्यवस्था बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129