राजपूत समाज की नई मिसाल: लग्न में “मिलाई” केवल 1 रुपये की, समाज को दिया कुरीतियों के खिलाफ संदेश

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। जिले के गांव चिराहड़ा में आयोजित एक लग्न समारोह इन दिनों पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां राजपूत समाज ने एक सराहनीय पहल करते हुए सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ मजबूत संदेश दिया।

अभिषेक चौहान, अधिवक्ता के लग्न समारोह में वर पक्ष ने परंपरागत “मिलाई” के रूप में केवल 1 रुपये का सिक्का स्वीकार किया, जिससे यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि सम्मान का मोल पैसों से नहीं, संस्कारों से होता है।

अभिषेक चौहान ने बताया कि समाज में फैली दिखावे और लेन-देन की प्रवृत्ति को समाप्त करने के लिए किसी न किसी को पहल करनी ही होगी। उन्होंने कहा कि इस सोच की प्रेरणा उन्हें अपने पिता एडवोकेट मान सिंह चौहान से मिली, जो पेशे से अधिवक्ता हैं और पूर्व में राजपूत सभा के प्रधान भी रह चुके हैं।

वधू राधिका, जो स्वयं अधिवक्ता हैं और चरखी दादरी के गांव बोंद की निवासी हैं, ने भी इस पहल का समर्थन करते हुए इसे समाज के लिए सकारात्मक कदम बताया।

इस अवसर पर वर-वधू पक्ष के अलावा समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से प्रताप सिंह (प्रधान, राजपूत सभा बावल), महेंद्र सिंह (रेवाड़ी राजपूत सभा), करण सिंह (जिला अध्यक्ष, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा), करतार सिंह, राजेश कुमार, जगदीश सिंह, राजपाल सिंह, अमित चौहान, पवन चौहान चौबारा, जयप्रकाश चौहान, दिनेश राजपूत, कैप्टन भीम सिंह सहित राजपूत समाज के दर्जनों गांवों से लोग शामिल हुए।

समारोह में मौजूद सभी लोगों ने इस पहल को समाज के लिए नई दिशा बताते हुए कहा कि यदि इसी तरह की सोच अपनाई जाए तो विवाह जैसे पवित्र संस्कार को बोझ बनने से बचाया जा सकता है।

राजपूत समाज की यह पहल आने वाले समय में अन्य समाजों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन सकती है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129