मैनपुरी में नेचुरल फार्मिंग योजना का संचालन: चयनित गांवों के किसानों को मिलेगा अनुदान और बायो-इनपुट सहायता

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी, 22 अगस्त, जनपद में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजना (2025-26) का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। उप कृषि निदेशक एन.के. त्रिपाठी ने जानकारी दी कि इसके तहत विकास खण्ड मैनपुरी के करीमगंज, जसरऊ, उझैया फकीरपुर, अस्योली, जरामई, बरौली, हलपुरा, लहरा महुअन, सथिनी दलीपपुर, शिवसिंहपुर नबादा तथा सुल्तानगंज के सिवाई भदौरा, रूई सिनौरा, उद्यमपुर नरैनी, सहारा, हन्नूखेडा, आलीपुर पटटी, मानिकपुर, पाल, ललूपुर और सुरजनपुर गांवों का चयन किया गया है। इन चिन्हित गांवों के कृषक बीजामृत, जीवामृत और घनजीवामृत जैसे प्राकृतिक रूप से तैयार कृषि निवेशों का उपयोग कर प्राकृतिक खेती करेंगे।

योजना के अंतर्गत किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए आर्थिक सहायता का भी प्रावधान किया गया है। इसके तहत कृषकों को खरीफ और रबी दोनों सीजन में प्रति एकड़ दो-दो हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। जो कृषक स्वयं प्राकृतिक निवेश तैयार करने में सक्षम नहीं होंगे, उनकी सुविधा के लिए जैव इनपुट संसाधन केंद्र (बी.आर.सी.) के माध्यम से ये संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे सभी पात्र किसान सुगमता से प्राकृतिक खेती अपना सकें।

जैव इनपुट संसाधन केंद्र (बी.आर.सी.) की स्थापना एफ.पी.ओ., सहकारी समितियों, स्वयं सहायता समूहों एवं स्थानीय ग्रामीण उद्यमियों द्वारा की जा सकती है, और ऐसा करने वाले चयनित सदस्यों को एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। ये बी.आर.सी. सदस्य बायो-इनपुट तैयार कर अपनी खेती में उपयोग करेंगे तथा मांग के अनुरूप योजना से जुड़े कृषकों को उचित मूल्य पर उपलब्ध कराएंगे। इस रूप में कार्य करने के इच्छुक एफ.पी.ओ., समितियां, समूह या ग्रामीण उद्यमी उप कृषि निदेशक कार्यालय से संपर्क कर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129