राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, शाहजीपुर महानगर द्वारा स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम हुआ संपन्न

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, शाहजीपुर महानगर द्वारा स्वामी शुकदेवानन्द विश्वविद्यालय, शाहजहांपुर में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के विद्यार्थी एवं युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के साथ राष्ट्र, समाज, संस्कृति एवं वर्तमान समय की चुनौतियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद स्थापित करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य मुनीश परिहार ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से अपने व्यक्तित्व का विकास करते हुए समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति सकारात्मक सोच, अनुशासन, संस्कार एवं सेवा भाव के साथ आगे बढ़े तो देश को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी शुकदेवानन्द विश्वविद्यालय के कुलपति पुष्पेन्द्र बहादुर सिंह जी ने की। उन्होंने युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने तथा उन्हें निभाने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम का संचालन नवनीत, महानगर कार्यवाह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं के साथ संवाद एवं विचार-विमर्श भी हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपने प्रश्न एवं विचार रखे।

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री जयशंकर ओझा जी (प्राचार्य, लॉ कॉलेज), डॉ. आलोक जी महानगर प्रचार प्रमुख (HODरसायन विज्ञान), डॉ. सुखदेव जी (HODभूगोल), रवीन्द्र जी (महानगर विद्यार्थी प्रचारक), रामकुमार जी (सह महानगर कार्यवाह), वंशराज जी (भाग प्रचारक), संदीप जी (भाग शारीरिक प्रमुख) सहित दिव्यांश जी, कर्तव्य जी, हर्षित जी, गौरव जी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरे कार्यक्रम के दौरान सभागार में युवाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही और राष्ट्र एवं समाज के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129