हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 20 जुलाई तक करें अप्लाई

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 3 जुलाई, हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई ने हज-2027 के लिए आधिकारिक घोषणा कर दी है, जिसके तहत इच्छुक आवेदक 20 जुलाई 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि आवेदन हज कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट या ‘हज सुविधा ऐप’ के माध्यम से किए जा सकेंगे। मैनपुरी के आवेदकों की सुविधा के लिए आगरा रोड स्थित मदरसा जामिया राशिदिया में एक निःशुल्क हज ई-सुविधा केन्द्र भी स्थापित किया गया है, जहाँ प्रधानाचार्य मोहम्मद सलीम अंसारी (मो. 9359805054) के सहयोग से फॉर्म भरे जा सकते हैं।

इस बार हज यात्रा के लिए केवल दो श्रेणियां (40 दिन और 20 दिन) निर्धारित की गई हैं, जिन्हें आवेदक अपनी सुविधानुसार चुन सकते हैं। ध्यान रहे कि 20 दिवसीय यात्रा का विकल्प चुनने वालों के लिए देश में केवल सात उड़ान स्थल (दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, कोच्चि और हैदराबाद) ही तय किए गए हैं। आवेदन के लिए मशीन पठित (मशीन रीडेबल) पासपोर्ट होना अनिवार्य है, जिसकी वैधता 31 दिसंबर 2027 तक होनी चाहिए। फॉर्म भरते समय आवेदकों को पासपोर्ट साइज फोटो, पासपोर्ट का पहला व आखिरी पेज, निवास प्रमाण पत्र और बैंक खाते के विवरण (कैंसिल्ड चेक या पासबुक) की प्रति ऑनलाइन अपलोड करनी होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129