रसोइयों के सम्मान समारोह में शाहाबाद की होगी भागीदारी

श्यामजी गुप्ता प्रदेश सवांददाता

कैशलेस चिकित्सा कार्ड व बढ़े मानदेय के चेक का होगा वितरण, विद्यालय स्टाफ और रसोइयों को तहसील सभागार में पहुंचने के निर्देश

 

शाहाबाद। प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 23 अगस्त को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ ही जनपद एवं विधानसभा स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

 

शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड तथा बढ़े हुए मानदेय के चेक वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में जनसामान्य के साथ शिक्षकों और रसोइयों की सहभागिता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 

इसी क्रम में शाहाबाद क्षेत्र के विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे 23 अगस्त को प्रातः 9:30 बजे तहसील सभागार में अपने विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं रसोइयों के साथ समय से उपस्थित हों। विभागीय निर्देशों में कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की शिथिलता को गंभीरता से लेने की बात कही गई है।वहीं, ब्लॉक शाहाबाद के समस्त नोडल संकुलों की उपस्थिति अनिवार्य किए जाने की जानकारी दी गई है। बीआरसी कार्यालय के स्टाफ को भी निर्धारित समय पर कार्यक्रम में उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। शिक्षक संघों से भी कार्यक्रम में सहभागिता कर सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया गया है।

 

शिक्षा विभाग के इस आयोजन को रसोइयों के सम्मान और उनके हितों से जुड़ी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129