जिला प्रमुख मनोज यादव का वायरल वीडियो मामला:* *पत्नी के साथ आए सामने, लगाए राजनीतिक साजिश के आरोप

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

जिला प्रमुख मनोज यादव का वायरल वीडियो मामला:-पत्नी के साथ आए सामने, लगाए राजनीतिक साजिश के आरो

कहा : करूंगा मानहानि का मुकदमा दायर

 

रेवाड़ी जिला प्रमुख मनोज यादव से जुड़े वायरल वीडियो और तस्वीरों को लेकर छिड़े विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। गंभीर आरोपों के बीच जिला प्रमुख मनोज यादव अपनी धर्मपत्नी के साथ मीडिया के सामने आए और पूरे मामले को राजनीतिक साजिश करार देते हुए कहा कि उनकी छवि खराब करने का सुनियोजित प्रयास किया जा रहा है।

मनोज यादव ने सीधे तौर पर अपने ही गांव की कांग्रेस नेत्री दीपिका यादव पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने राजनीतिक द्वेष की भावना से प्रेरित होकर सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो वायरल किया है। उन्होंने कहा कि जिस महिला को वीडियो में उनके साथ दिखाया गया है, उससे उनके परिवार के वर्षों पुराने पारिवारिक संबंध हैं और वायरल किए गए फोटो तथा वीडियो को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।

जिला प्रमुख ने दावा किया कि वायरल सामग्री में एआई तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया है तथा पारिवारिक कार्यक्रमों की तस्वीरों को जोड़कर एक भ्रामक वीडियो तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर कुंड चौकी में शिकायत दे दी गई है और वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

*”पहले भी की गई छवि खराब करने की कोशिश”*

मनोज यादव ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब उनकी राजनीतिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया हो। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में भी इसी तरह की कोशिशें की गई थीं, लेकिन जनता सब कुछ जानती है और ऐसे हथकंडों से उनकी छवि को नुकसान नहीं पहुंचाया जा सकता।

जिला परिषद की अनुदान राशि में कथित गड़बड़ी और धन के दुरुपयोग के आरोपों को भी उन्होंने पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि सभी कार्य नियमों के अनुसार किए गए हैं और आरोप लगाने वालों के पास कोई तथ्य नहीं हैं।

राजनीतिक रंजिश

मामले में जिला प्रमुख की पत्नी भी खुलकर उनके समर्थन में सामने आईं। उन्होंने कहा कि उनके पति के खिलाफ लगाए गए सभी आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव की ही एक महिला नेत्री जिला प्रमुख बनने से पहले से ही राजनीतिक रंजिश रखती है और उसी के चलते इस तरह का दुष्प्रचार किया जा रहा है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि वायरल वीडियो में दिखाई गई महिला से उनके परिवार के लंबे समय से आत्मीय संबंध हैं और वर्षों से उनका घर में आना-जाना रहा है। पारिवारिक कार्यक्रमों में भी वह नियमित रूप से शामिल होती रही हैं।

मनोज यादव की पत्नी ने यह भी कहा कि उनके वैवाहिक जीवन को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही तलाक जैसी बातें पूरी तरह झूठी हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने पति और बच्चों के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही हैं और परिवार मेंt किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है।

*वीडियो में दिखाई गई महिला भी पहले ही दे चुकी है सफाई*

गौरतलब है कि इससे पहले जिस महिला को वायरल वीडियो में दिखाया गया था, वह भी सोशल मीडिया पर अपना वीडियो जारी कर आरोपों को खारिज कर चुकी है। महिला ने कहा था कि उनके और मनोज यादव के परिवारों के बीच वर्षों पुराने पारिवारिक संबंध हैं तथा उनका मनोज यादव के घर आना-जाना सामान्य पारिवारिक रिश्तों का हिस्सा है।

महिला ने यह भी चेतावनी दी थी कि यदि उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले झूठे आरोप लगाए गए तो वह कानूनी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेंगी।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेत्री दीपिका यादव ने हाल ही में एक वीडियो और कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए जिला प्रमुख मनोज यादव पर दूसरी महिला के साथ संबंध रखने के गंभीर आरोप लगाए थे। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा और उसके नेताओं के चरित्र को लेकर भी सवाल खड़े किए थे।

अब मनोज यादव, उनकी पत्नी और वीडियो में दिखाई गई महिला तीनों ही इन आरोपों को सिरे से खारिज कर चुके हैं। मामले ने जिले की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है और अब सभी की निगाहें पुलिस जांच पर कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

फिलहाल मामला आरोप-प्रत्यारोप के दौर में है और शिकायत के आधार पर प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है। मनोज यादव ने यह भी कहा कि वह महिला नेत्री के खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी न्यायालय में दर्ज करेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129