कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान छठा दिन भी जारी रहा बैठकों का दौर,आगामी रणनीति को लेकर हुई चर्चा 

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। संगठन सृजन अभियान के छठे दिन कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः तिलहर क्षेत्र के ग्राम कसियानी खेड़ा स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई। प्रभु हनुमान जी से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की गई।

 

इसके पश्चात भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यकर्ताओं के समक्ष उनके आधुनिक, तकनीकी और आत्मनिर्भर भारत के विचारों को रखते हुए कहा गया कि श्री राजीव गांधी जी ने देश में कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति की मजबूत नींव रखी। उनकी दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि आज देश के करोड़ों नागरिक कंप्यूटर, मोबाइल फोन और आधुनिक संचार तकनीक का उपयोग कर रहे हैं। युवाओं को सशक्त बनाने तथा भारत को आधुनिक युग में आगे ले जाने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।इसके बाद तिलहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत, सक्रिय और जनोन्मुखी बनाने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। तिलहर में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक हुई, जिसमें युवाओं की संगठन में सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपने पर चर्चा की गई।

 

तिलहर प्रवास के दौरान कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्री देशपाल यादव जी के आवास पर पहुंचकर उनकी पूजनीय माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया तथा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की गईं। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

 

इसके बाद कटरा में कटरा नगर कांग्रेस कमेटी एवं जैतीपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। वहीं, खुदागंज में ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय तथा जनहित के मुद्दों पर मजबूती से संघर्ष करने की रणनीति पर चर्चा की गई।

 

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रभारी ने कहा, “भाजपा ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ की बात करती है, लेकिन हमारा स्पष्ट संदेश है—हम एक साथ रहेंगे तो इन भाजपा वालों से मजबूती के साथ लड़ाई लड़ लेंगे। हमारी सबसे बड़ी शक्ति आपसी एकता, भाईचारा और संविधान के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता है।”

 

उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं जनता को सावधान करते हुए कहा कि चुनाव के समय भाजपा के एजेंट अलग-अलग रूपों में समाज के बीच आएंगे। कोई मुस्लिम भाइयों के बीच जाकर स्वयं को उनका हितैषी बताएगा, तो कोई सवर्ण समाज के लोगों के बीच पहुंचकर अपनापन जताएगा; लेकिन वास्तव में वे जनता के नहीं, भाजपा के हितों के लिए काम करेंगे। इसलिए समाज के प्रत्येक वर्ग को ऐसे लोगों की पहचान करते हुए जाति और धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट रहना होगा।

 

प्रभारी ने कहा, “मैं आपके बीच नफरत नहीं, बल्कि मोहब्बत की दुकान लेकर आया हूं। हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई—हम सब आपस में भाई-भाई हैं। कांग्रेस की विचारधारा सभी धर्मों, जातियों और वर्गों को समान सम्मान देते हुए देश को एकता के सूत्र में बांधने की है।”

 

दिन के कार्यक्रमों के अंतर्गत जिला अध्यक्ष श्री रजनीश गुप्ता जी एवं महानगर अध्यक्ष श्री फरीद अली जी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भी भाग लिया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत बनाने, जनता से जुड़े मुद्दों को पूरी ताकत से उठाने तथा संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129