अज्ञात वाहन की टक्कर से ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा,पांच घायल,जिला अस्पताल रेफर 

बेवर/मैनपुरी – संवाददाता गुलशन दीक्षित

थाना क्षेत्र बेवर के अंतर्गत सोमवार रात जोगा की तरफ जा रहे ई रिक्शा में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।रिक्शे में सवार चालक सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें इलाज हेतु सीएचसी बेवर लाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।वहीं पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

मामले के अनुसार ई रिक्शा चालक शानू पुत्र इरफान निवासी मोहल्ला नई बस्ती धनकरी मोहल्ले की ही करिश्मा,निशा पुत्री अशफाक,काजल पुत्री शकील अली ,रुखसार पत्नी शकील अली के साथ सोमवार रात करीब आठ बजे जोगा की तरफ जा रहे थे जैसे ही वे जोगा पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी जिससे ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया जिससे उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज हेतु सीएचसी बेवर लाया गया जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।वहीं पुलिस ने टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129