डेढ़ लाख रुपये वापस मांगने पर युवक पर तमंचा तानने का आरो

बेवर/मैनपुरी – संवाददाता गुलशन दीक्षित

थाना क्षेत्र के चनेपुर निवासी सतेंद्र सिंह ने प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर डेढ़ लाख रुपये वापस दिलाने और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित का आरोप है कि वर्ष 2022 में उसने छबीलेपुर निवासी जंगपाल पुत्र दौलतराम जाटव को अपनी शादी में खर्च के लिए एक लाख 50 हजार रुपये उधार दिए थे। जंगपाल ने रुपये यूपीआई के माध्यम से अपने खाते में लिए थे।

पीड़ित के अनुसार, जब उसने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देते हुए रुपये वापस नहीं करने की बात कही। आरोप है कि 17 अगस्त की शाम करीब आठ बजे पीड़ित का बेटा अंकित कुमार दूध लेने उसके गांव गया था। वहां जंगपाल ने तमंचा लेकर अंकित को मारने के लिए दौड़ा दिया। अंकित किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचा सका। इसके बाद आरोपी ने फोन पर भी गाली-गलौज करने का आरोप है।

पीड़ित ने पुलिस से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने तथा उसके डेढ़ लाख रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129