हरदोई में सड़कों पर नाव, जलभराव के खिलाफ सपा का अनोखा प्रदर्शन

मोहित गुप्ता स्टेट हेड

रामज्ञान गुप्ता बोले—जब मंत्री के आवास वाली सड़क का यह हाल है तो पूरे शहर की स्थिति समझी जा सकती है क्या होंगी…..?

 

हरदोई-पुरे शहर मे बारिश थमने के बाद भी शहर की सड़कों पर पानी का संकट खत्म नहीं हुआ है। कई प्रमुख मार्ग और गलियां जलभराव की चपेट में हैं, ऐसे में शहर की बदहाल जल निकासी व्यवस्था को लेकर समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव एवं हरदोई नगर पालिका अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी रामज्ञान गुप्ता ने अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया। जलभराव से लबालब सड़कों पर नाव चलाकर उन्होंने नगर की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।

 

रामज्ञान गुप्ता के नेतृत्व में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने रामदत्त चौराहा से बावन चुंगी रोड, डा. भूरा वाली गली, बैटगंज और आशा नगर गेट वाली गली में नाव चलाकर प्रदर्शन किया। सड़क पर नाव चलती देख लोगों की भीड़ भी जुट गई। प्रदर्शन के जरिए सपा नेताओं ने यह संदेश देने की कोशिश की कि बारिश के बाद शहर की सड़कें सड़क कम और तालाब ज्यादा नजर आ रही हैं।

 

‘सड़क पर चलें या नाव से जाएं?’

 

प्रदर्शन के दौरान रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि बारिश होते ही शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खुल जाती है। सड़कों पर पानी भरने से राहगीरों को निकलने में परेशानी हो रही है, वहीं दुकानदारों और स्थानीय लोगों का कारोबार और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि सदर विधायक एवं भाजपा सरकार में मंत्री के आवास वाली सड़क और उसके आसपास की गलियां तक जलभराव से जूझ रही हैं। जब शहर के प्रमुख और प्रभावशाली इलाकों का यह हाल है तो बाकी शहर की स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

 

हर साल वही समस्या, समाधान कब?

 

रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि हर वर्ष बारिश के मौसम में शहर के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उनका कहना था कि केवल बारिश के समय पानी निकालने की कवायद से समस्या खत्म नहीं होगी, बल्कि नालों की सफाई, जल निकासी मार्गों की क्षमता बढ़ाने और जलभराव वाले क्षेत्रों की स्थायी योजना बनाकर काम करना होगा।

 

उन्होंने प्रशासन और नगर पालिका से मांग की कि जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल पानी की निकासी कराई जाए और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए स्थायी कार्ययोजना तैयार की जाए।

 

कार्यकर्ताओं ने उठाई आवाज

 

प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव दीपू, समाजवादी व्यापार सभा के जिला महासचिव अवनीश यादव, शुभम गुप्ता, श्याम गुप्ता, अंकित सिंह, सोनू गुप्ता, राम रईस, आलोक, रंजीत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

सवाल अब यह है कि बारिश के बाद हर साल जलभराव से जूझते हरदोई को कब मिलेगी स्थायी जल निकासी व्यवस्था? सड़क पर चली नाव ने इस सवाल को एक बार फिर शहर की व्यवस्थाओ के सामने ला खड़ा किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129