नौकरी लगवाने के नाम पर लगभग 4.5 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। थाना धारूहेड़ा पुलिस ने दिल्ली नगर निगम में नौकरी लगवाने के नाम पर लगभग 4.5 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के बहरोड़ के वार्ड नं 2 हाल किरायेदार न्यू कालोनी मुरलीपुरा जयपुर निवासी भूपेंद्र सिंह के रूप में हुई है।  जांचकर्ता ने बताया की दिनांक 5 नवंबर 2023 को गांव असदपुर निवासी राहुल ने अपनी शिकायत में बताया था कि वर्ष 2022 में उसके गांव के रहने वाले मंतोष ने उसे राजस्थान के बहरोड़ निवासी भूपेंद्र से मिलवाया था। मंतोष ने बताया कि भूपेंद्र की दिल्ली नगर निगम में बड़े-बड़े अधिकारियों से जान-पहचान है। वह उसे नगर निगम में नौकरी लगवा देगा। मंतोष के कहने पर उसने भूपेंद्र के खाते में अपने खाते से 4 लाख रुपये ट्रांसफर करा दिए। उसने 50 हजार रुपये भूपेंद्र को नकद दे दिए। इसके बाद कई दिनों तक भूपेंद्र ने उससे कोई बात नहीं की। बाद में भूपेंद्र ने उसे 24 फरवरी 2022 की मुहर लगा एक ज्वाइनिंग लेटर दे दिया, जिस पर ज्वाइनिंग की डेट 5 व 17 मई लिखी हुई थी। जब वह लेटर लेकर संबंधित कार्यालय में पहुंचा तो उसे बताया गया कि यह लेटर फर्जी है। इसके बाद उसे ठगी का पता चला। जिस पर पुलिस ने थाना धारूहेड़ा में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को मामले में संलिप्त आरोपी भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129