आदर्श नगर में जलभराव व सीवरेज समस्या से परेशान लोग, प्रशासन से समाधान की अपील

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

 

रेवाड़ी। आदर्श नगर, पुराना बिजली घर, वार्ड नंबर 32 के निवासियों ने अपनी वर्षों पुरानी जलभराव और सीवरेज समस्या के समाधान के लिए प्रशासन से अपील की है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले लगभग 20 वर्षों से रेलवे अंडरपास से लेकर नजदीक SBS स्कूल तक बरसात के दिनों में भारी जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इस समस्या को लेकर करीब 2 वर्ष पूर्व जिला उपायुक्त रेवाड़ी द्वारा औचक निरीक्षण भी किया गया था, लेकिन निरीक्षण के बाद भी आज तक न तो सड़क का निर्माण हुआ और न ही सीवरेज समस्या का स्थायी समाधान हो पाया है।

क्षेत्र में सीवरेज का पानी ओवरफ्लो होने से आए दिन गंदगी फैलती रहती है, जिससे बीमारियों का खतरा बना रहता है। नगरवासियों का कहना है कि प्रशासन से उन्हें उम्मीद ही नहीं, बल्कि पूरा विश्वास है कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।

लोगों ने मांग की है कि सबसे पहले सीवरेज लाइन को दुरुस्त किया जाए और उसके बाद सड़क निर्माण कार्य कराया जाए, ताकि समस्या का स्थायी समाधान हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि इसी रास्ते से मुक्ति धाम जाने वाले लोग गुजरते हैं, और आसपास स्कूल होने के कारण छोटे बच्चों व बुजुर्गों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इस मौके पर वार्ड नंबर 31 की रानी जाटव (धर्मपत्नी तुषार एडवोकेट), नरसिंह दास, महेंद्र सिंह, खुशीराम, कैलाश देवी, जगमाल सिंह (सेवानिवृत्त रेलवे), नवीन कुमार, अंजलि, ज्योति, राजकुमार, डॉ. अतर सिंह, प्रवीण कुमार सहित अन्य नगरवासी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129