मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में मृदा स्वास्थ्य सुधार पर चर्चा

रितेश कुमार ब्यूरो वाराणसी

धरती मां को बचाएं,बेटे का कर्तव्य निभाएं

वाराणसी। मिट्टी के जीवांश कार्बन को खून की संज्ञा दी जाती है जिस प्रकार हम और आप खून के बगैर जीवित नहीं रह सकते ठीक उसी प्रकार यदि मिट्टी का जीवांश समाप्त हो गया तो मिट्टी भी मर जायेगी और हमारा अस्तित्व खतरे में पड़ जायेगा।ऐसे में हम सभी दायित्व है कि धरती मां के स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु अपनी जिम्मेदारी निभाएं और बेटा होने का कर्तव्य निभाएं।उक्त सलाह जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने शनिवार को चांदपुर स्थित क्षेत्रीय मृदा परीक्षण प्रयोगशाला परिसर में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कृषि सखियों, किसानों व कृषि प्रसार कार्मिकों को दी।प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत नेशनल प्रोजेक्ट ऑन सॉइल हेल्थ एंड फर्टिलिटी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सहायक निदेशक मृदा राजेश कुमार राय ने कहा कि अधिक उत्पादन लेने के चक्कर में अंधाधुंध रसायनिक उर्वरकों के प्रयोग की प्रवृत्ति अब खतरनाक मोड़ पर है समय रहते यदि हम सावधान नहीं हुए तो हरित क्रांति से उपजी खुशहाली का रंग फीका पड़ जायेगा और फिर पछताने के सिवाय कुछ हाथ नहीं आयेगा।ऐसे में यह आवश्यक है कि हम मृदा परीक्षण के पश्चात ही संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करें।भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार यादव ने भी मृदा सुधार का महत्त्व के साथ साथ ऊसर एवं एसिडिक मृदा के सुधार पर विस्तृत चर्चा की गयी l

डॉ अमरेंद्र वर्मा ने बीजों की गुणवत्ता एवं विशेषताओं के सम्बंध में,तकनीकी सहायक सुप्रिया सोनी ने मृदा नमूना लेने की विधि एवं अजय बाबू ने मृदा परीक्षण के सम्बंध मे जानकारी दी गयी कार्यक्रम को शिवपूजन प्रजापति, शुभम कुमार मौर्य, डॉ धर्मेंद्र ने भी मृदा स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।

*प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम रहा आकर्षक का केद्र-*

प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभाग की ओर प्रशिक्षण के पश्चात प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जो किसानों व कृषि सखियों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में सही जबाब देने वाले प्रगतिशील कृषक सुभाष वर्मा ,कृषि सखी सरिता मौर्य एवं अन्य किसानों सहित बीटीएम देवमणि त्रिपाठी को सहायक निदेशक मृदा की ओर से सम्मानित किया गया।

*इनकी रही उपस्थिति -*

इस दौरान मण्डल/जनपद के समस्त वरिष्ठ प्राविधिक सहायक (ग्रुप ए, बी व सी) के कार्मिकों के साथ ही उदय राज सिंह, नागेंद्र कुमार, सर्वेश कुमार, के के मौर्या, तरूण गोपाल सहित कृषि सखियां एवं भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129