गाली-गलौज के बाद मारपीट, जान से मारने की धमकी का आरोप

बेवर/मैनपुरी –  संवाददाता गुलशन दीक्षित

थाना क्षेत्र के गांव हदुआ पोस्ट कोआटांडा निवासी दाऊदयाल पुत्र भोजराज ने थाना बेवर में तहरीर देकर कुछ लोगों पर उनके पुत्र के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, सोमवार शाम करीब आठ बजे धमेंद्र मिश्रा उर्फ अनुज मिश्रा पुत्र सुरेंद्र मिश्रा, अमित मिश्रा उर्फ लल्लू पुत्र उमेश मिश्रा, प्रार्थी के पुत्र की पत्नी रेखा व सुमित पुत्र दाऊदयाल आपसी कहासुनी को लेकर उनके पुत्र कुलदीप के साथ गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि कुलदीप ने गाली देने से मना किया तो उक्त लोगों ने लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपितों ने प्रार्थी को जान से मारने की धमकी भी दी। दाऊदयाल ने धमेंद्र मिश्रा उर्फ अनुज मिश्रा पर आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति होने तथा उसके खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज होने का आरोप लगाया है।

प्रार्थी ने थाना प्रभारी से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129