खन्नौत नदी में NDRF द्वारा बाढ़ संबंधी मेगा मॉक एक्सरसाइज का सफल आयोजन

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहाँपुर।

मानसून पूर्व तैनाती के अंतर्गत 8वीं वाहिनी, गाजियाबाद की मानसून प्री-पोजिशनिंग टीम 8(M) द्वारा आज हनुमत धाम, शाहजहाँपुर स्थित खन्नौत नदी में बाढ़ एवं जल आपदा से संबंधित

एक मेगा मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया।

 

मॉक एक्सरसाइज के दौरान खिन्नोट नदी में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना पर NDRF टीम द्वारा

तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि यह घटना वास्तविक नहीं थी, बल्कि बाढ़ आपदा के दौरान NDRF की त्वरित प्रतिक्रिया, रेस्क्यू एवं राहत कार्यों की तैयारियों को प्रदर्शित करने हेतु आयोजित मॉक एक्सरसाइज का हिस्सा थी।अभ्यास के दौरान NDRF की रेस्क्यू टीम ने नदी में बोट पलटने की स्थिति में स्वयं का बचाव करते हुए बोट को सुरक्षित रूप से सीधा करने का प्रदर्शन किया। इसके पश्चात नदी में डूब रहे व्यक्ति का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू किए गए व्यक्ति का मौके पर प्राथमिक चिकित्सकीय परीक्षण एवं आवश्यक प्राथमिक उपचार किया गया तथा बेहतर उपचार के लिए उसे एंबुलेंस के माध्यम से उच्च चिकित्सा केंद्र भेजने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया।इस मॉक एक्सरसाइज में *INSP भीम सिंह, Sub-INSP वीरेंद्र सिंह, ASI धर्मेंद्र सिंह, महावीर सिंह सहित NDRF के लगभग 30* अन्य अधिकारी एवं कार्मिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।अभ्यास के दौरान NDRF के अलावा PAC, नगर निगम, उत्तर प्रदेश पुलिस,सिविल प्रशासन तथा हनुमत धाम मंदिर प्रबंधन के कर्मचारियों ने भी सहयोग एवं समन्वय में भाग लिया। मॉक एक्सरसाइज को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी हनुमत धाम परिसर में उपस्थित रहे।इस अवसर पर हनुमत धाम प्रबंधन समिति के अध्यक्ष *श्री विनोद अग्रवाल* भी उपस्थित रहे। उन्होंने NDRF द्वारा आयोजित मॉक एक्सरसाइज का अवलोकन किया तथा आपदा के समय विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय एवं त्वरित रेस्क्यू कार्यों की महत्ता की सराहना की।

 

मॉक एक्सरसाइज का मुख्य उद्देश्य बाढ़ एवं जल आपदा के दौरान NDRF की परिचालन तैयारियों, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता, रेस्क्यू तकनीकों तथा विभिन्न संबंधित विभागों के बीच समन्वय को मजबूत करना रहा। NDRF द्वारा मानसून के दौरान संभावित बाढ़ एवं अन्य जल आपदाओं से निपटने के लिए क्षेत्र में लगातार जन-जागरूकता एवं प्रशिक्षण गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129