कैथी गंगा घाट पर स्नान के दौरान दो युवक डूबे, गोताखोरों ने शवों की खोज जारी रखी

रितेश कुमार ब्यूरो वाराणसी

 

चौबेपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के कैथी गंगा घाट पर गुरुवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां स्नान करने गए दो युवक गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, डूबने वाले युवकों की पहचान गणपत (18 वर्ष) पुत्र विष्णु, ग्राम उदयपुर, थाना चोलापुर, वाराणसी और उसके मित्र कृष्ण (18 वर्ष), निवासी गाजीपुर के रूप में हुई है। दोनों गुरुवार की दोपहर मार्कण्डेय महादेव मंदिर के पास गंगा नदी में स्नान करने उतरे थे।बताया जा रहा है कि स्नान के दौरान दोनों अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना पाकर चौकी प्रभारी पवन राय अपने बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों के शवों की तलाश शुरू करा दी।वहीं थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि अभी गोताखोरों के माध्यम से शवों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जल्द से जल्द शवों को बरामद करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है और इलाके में शोक की लहर है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129