जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन ने अतिक्रमण अभियान चलवा कर हटाने के लिए कहा है और दुकानदारों और मकान मालिकों को दो दिन का दिया समय

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

महानगर शाहजहांपुर के लोहारो वाले चौराहे के पास मोहल्ला अलीशा व मोहल्ला बीबी सही चौराहा एवं मोहल्ला हैंडल खेल में जिला प्रशासन एवं नगर प्रशासन ने सड़क चौड़ीकरण के नाम पर छोटे व्यापारियों (दुकानदारों) की दुकान व मकान जिनके अपने बैनामे हैं और नाले से पीछे हैं उनको जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन ने अतिक्रमण अभियान चलवा कर हटाने के लिए कहा है और दुकानदारों और मकान मालिकों को दो दिन का समय दिया है और इसी तरह से मोहम्मद है मंडी में भी दुकानों को चिन्हित किया गया है…!

 

इसी के तहत आज दिनांक 19 सितंबर 2025 को जनपद शाहजहांपुर के खिरनी बाग जीआईसी मैदान के पास सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन श्री तनवीर खान के नेतृत्व में सैकड़ो लोग इकट्ठा होकर मौजूदा भाजपा सरकार व नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे…!

 

जहां जिला अधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट श्री परवेंदर सिंह को सौपा….!

 

इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि जिनके अपने निजी बैनामे हैं उनको न हटाया जाए और जो नाले से पीछे दुकाने बनी हुई हैं उनको ना तोड़ा जाए नगर निगम प्रशासन अपनी सरकारी जमीन को ही अपने कब्जे में ले उन्होंने जिलाधिकारी शाहजहांपुर से मांग की है कि अगर गरीबों के साथ में अन्याय हुआ तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करेगी….!

 

इस मौके पर पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, सपा जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा,सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, आशु गुप्ता,राजा, हर्षित, मोहित, अनिल,शर्मा,श्याम बाबू शर्मा,शमी उल्ला,जावेद, शब्बू,सुल्तान,वसीम,जुनैद, साबिर,मोहम्मद अजीब अहमद,जैन,मोहम्मद कासिम मंसूरी,बारिस अली, मोहम्मद दानिश ओपी दिनकर, श्याम जी, सुनील कुमार मौर्य, अशरफ खान,मोहम्मद कमल,सद्दाम,सलमान, आरिफ,आमिर,रिजवान, सईद खान कुलदीप दीक्षित,,कामिल,नीरज मौर्य,सोनी शर्मा,हरि ओम,परवेज़ कुरैशी,मेराज, अमन यादव, अन्नू गुप्ता, अंकूत गुप्ता,सनी गुप्ता, राजीव वर्मा,राकेश सक्सेना,राजू आदि मौजूद रहे….!

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129