स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: उपभोक्ता जागरूकता के लिए घर-घर अभियान तेज

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा उपभोक्ताओं को भ्रमित करने का प्रयास किया गया था, लेकिन जब स्मार्ट मीटर के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तो उपभोक्ताओं ने स्वयं आगे आकर स्मार्ट मीटर लगवाने शुरू कर दिए।

 

 

 

 

शाहजहांपुर। मध्याचल विद्युत वितरण निगम द्वारा 9 फरवरी से 23 फरवरी तक “स्मार्ट मीटर पखवाड़ा” मनाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत जिले भर में उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पखवाड़े के दौरान उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के फायदे विस्तार से समझाए जा रहे हैं और उनकी सभी शंकाओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है। स्मार्ट मीटर से मिलने वाली सुविधाओं जैसे आसान भुगतान प्रणाली, रियल टाइम खपत की जानकारी, बिजली उपयोग पर बेहतर नियंत्रण, सटीक एवं पारदर्शी बिलिंग और त्वरित सेवा के बारे में जानकारी दी जा रही है।

इस दौरान उपभोक्ताओं को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप की डाउनलोडिंग कराकर लाइव डेमो भी दिया जा रहा है, ताकि वे 24 घंटे ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकें।

कर्मचारी गांवों और शहर के मोहल्लों में घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली समझा रहे हैं। साथ ही पंपलेट, पोस्टर, वीडियो और सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। चेक मीटर लगाकर पारंपरिक मीटरों से तुलना कर स्मार्ट मीटर की पारदर्शिता और सटीकता प्रदर्शित की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं के मन में किसी प्रकार का भ्रम न रहे। हालही में गोविंदगंज फीडर पर कंज्यूमर ऑफिसर द्वारा उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के फायदे के बारे में बताया जा रहा है। साथ ही शिकायत भी दर्ज की जा रही है।

निगम द्वारा अब तक जिले में करीब 68,000 स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा चुके हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129