एस एस विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम हुआ संपन्न

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानन्द विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा ‘नशा मुक्त भारत अभियान–पखवाड़ा’ के अंतर्गत ‘योग, स्वास्थ्य एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम’ का

आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नशे से दूर रहने तथा जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. पी. बी. सिंह ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य परंपरा होने के साथ-साथ स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर उन्हें योग, अनुशासन और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति चेतना विकसित करते हैं।

कार्यक्रम आयोजक एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव ने कहा कि नशामुक्ति केवल एक अभियान नहीं बल्कि स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता, योग, खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देना आवश्यक है।कार्यक्रम के अंत में दर्शनशास्त्र विभाग के पवन गंगवार ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में डॉ. गौरव शर्मा, डॉ. प्रतिभा सक्सेना सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक तथा विश्वविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129