माता पिता की सुख शांति के लिए अनमोल मिश्रा नुकीली काँवर लेकर निकले जलाभिषेक करने 

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। आस्था, विश्वास और कठिन तपस्या का अनोखा उदाहरण पेश कर रहे शिवभक्त अनमोल मिश्रा नुकीली काँवर पर शरीर टिकाकर

लंबी पदयात्रा कर रहे हैं। उन्होंने फर्रुखाबाद के पंचाल घाट से पवित्र गंगाजल भरकर शाहजहांपुर जनपद के निगोही स्थित लीलाधर नीलकंठ बाबा के मंदिर में जलाभिषेक करने का संकल्प लिया है।

अनमोल मिश्रा ने बताया कि वह अपने माता-पिता की सुख-शांति, स्वस्थ जीवन और पूरे परिवार की खुशहाली की कामना के साथ यह कठिन यात्रा कर रहे हैं। करीब 150 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में

उन्हें घर से निकले 11 दिन हो चुके हैं और अभी भी लगभग 21 से 22 दिन का सफर बाकी है।

उन्होंने बताया कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से अब तक यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं आई है। कठिन तपस्या और अटूट शिवभक्ति के साथ अनमोल मिश्रा लगातार अपनी मंज़िल की ओर बढ़ रहे हैं। उनकी यह अनोखी काँवर यात्रा श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

 

बाइट। अनमोल मिश्रा श्रद्धालु

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129