साइबर ठगों से पुलिस ने 2.87 लाख रुपये की कराई वापसी

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

जूडियो फ्रेंचाइजी के नाम पर 5.23 लाख की हुई थी साइबर ठगी

साइबर क्राइम पुलिस की कार्रवाई से अब तक 4.15 लाख रुपये की रिकवरी, शेष रकम वापस कराने के प्रयास जारी

 

शाहजहांपुर। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के एक मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए पीड़ित को 2,87,316 रुपये की धनराशि वापस दिलाई है। इससे पहले 21 जुलाई को 1,28,000 रुपये भी लौटाए जा चुके थे। अब तक कुल 4,15,316 रुपये की रिकवरी कर पीड़ित के खाते में वापस कराई जा चुकी है। मामले में शेष धनराशि की वापसी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस के अनुसार सदर खुदागंज निवासी दिवाकर विक्रम सिंह से जूडियो ट्रेंड (Zudio Trend) की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर 5.23 लाख रुपये की ऑनलाइन साइबर ठगी की गई थी। इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा संख्या 009/2026 धारा 318(4) बीएनएस एवं 66-डी आईटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान साइबर क्राइम टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी में प्रयुक्त दो बैंक खातों को होल्ड कराया। लगातार बैंक अधिकारियों से समन्वय और प्रभावी पैरवी के बाद एक अन्य बैंक खाते से 2,87,316 रुपये की धनराशि भी रिकवर कर पीड़ित के खाते में वापस कराई गई। इससे पहले 21 जुलाई को 1,28,000 रुपये की धनराशि वापस दिलाई जा चुकी थी। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण के निर्देशों के तहत साइबर अपराधों में गोल्डन ऑवर के दौरान त्वरित कार्रवाई की नीति के अनुरूप की गई। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम शुभम वर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रजनीश कुमार और साइबर क्राइम टीम ने यह सफलता हासिल की। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर बिना देर किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते धनराशि को फ्रीज कराकर वापस दिलाया जा सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129