खेल-कूद गतिविधियों के साथ रेड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर का तीसरा दिन संपन्न

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। के एल पी कॉलेज में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी चंडीगढ़ एवं जिला रेड क्रॉस सोसायटी, रेवाड़ी के संयुक्त तत्वावधान  में आयोजित यूथ रेड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन विभिन्न स्वास्थ्य एवं सामाजिक विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी सत्रों में प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। दिन के अंत में आयोजित खेल-कूद गतिविधियों के साथ तीसरे दिन का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

दिन का पहला सत्र डॉ. ऋचा शर्मा द्वारा लिया गया, जिसमें उन्होंने नारी शक्ति पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्त होना समाज के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है और युवाओं को लैंगिक समानता व महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशील भूमिका निभानी चाहिए।

 

दूसरे सत्र में ट्रैफिक पुलिस रेवाड़ी के एस एच ओ  बलवंत सिंह ने विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों और सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता प्रदान की। उन्होंने हेल्मेट, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, गति सीमा और सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व  पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाएँ अक्सर लापरवाही का परिणाम होती हैं।

 

तीसरी प्रस्तुति सिविल हॉस्पिटल रेवाड़ी की डॉ. सुमन यादव द्वारा दी गई, जिसमें उन्होंने एचआईवी /एड्स के कारण, लक्षण, सुरक्षित व्यवहार, उपचार और रोकथाम के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सही जानकारी और सतर्कता से एचआईवी/ एड्स संक्रमण को काफी हद तक रोका जा सकता है।

 

चौथे सत्र में नशा मुक्ति केंद्र रेवाड़ी की सुश्री संदीपा ने युवाओं को नशा मुक्ति के विषय में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि “नशा ऐसा आकर्षण है जो व्यक्ति की मानसिक और शारीरिक क्षमता दोनों को प्रभावित करता है।” उन्होंने नशे के कारण, दुष्प्रभाव और इसके उपचार की प्रक्रिया को छात्रों के सामने सरल ढंग से प्रस्तुत किया।

 

दिन के अंतिम विशेषज्ञ वक्ता फायर विभाग रेवाड़ी के श्री मामचंद शर्मा रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को आग के प्रकार, आग लगने के मुख्य कारण, प्राथमिक उपचार और आग बुझाने के आवश्यक उपायों से अवगत कराया। उन्होंने चेतावनी दी कि दैनिक जीवन की छोटी-छोटी लापरवाहियाँ भी बड़े हादसों का कारण बन सकती हैं।

 

सत्रों के उपरांत के.एल.पी. कॉलेज के ग्राउंड में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं से  विभीन्न प्रतियोगिता कराई गई लिए जिसमें 100 मीटर दौड़ (पुरुष और महिला )  रस्साकशी ( पुरुष और महिला ) म्यूज़िकल चेयर्स  (पुरुष और महिला), काउंसलर्स का म्यूजिकल चेयर की रोमांचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों ने उत्साह और टीम भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

 

कॉलेज प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष श्री रिपु दमन गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री संदीप खंडेलवाल, महासचिव श्री अरविंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्रीमती उषा रुस्तगी, एवं कॉलेज प्राचार्य डॉ.कविता गुप्ता ने कार्यक्रम के सफ़तापूर्वक सम्पन्न होने पर शुभकामनाएं प्रेषित की।

खेल-कूद की इन गतिविधियों के साथ रेड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर का तीसरा दिन उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

 

के एल पी कॉलेज से श्री प्रदीप अहलावत,डॉ रामबीर जाखड़, डॉ विजेंद्र तथा श्री राजकुमार सहित जिला यूथ रेड क्रॉस से श्रीमती नीतू के एल पी कॉलेज से वाय आर सी सदस्य डॉ मंजू गर्ग, श्री महेंद्र सांभरिया, डॉ संजय शर्मा तथा डॉ ऋचा शर्मा उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129