महापौर अर्चना वर्मा के नेतृत्व में वार्ड संख्या 44 में स्वच्छता अभियान का हुआ शुभारंभ

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर वार्ड संख्या 44 में एक विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया, जिसका नेतृत्व नगर की महापौर अर्चना वर्मा ने किया।इस अभियान के अंतर्गत महापौर अर्चना वर्मा ने घर-घर जाकर विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया एवं उनके अनुभवों और सुझावों को सुना। उन्होंने नागरिकों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।महापौर ने इस अवसर पर वार्ड के सफाई कर्मियों एवं सफाई निरीक्षक को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं समर्पण के लिए सम्मानित किया और कहा कि स्वच्छता ही स्वस्थ समाज की नींव है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने एवं इस अभियान को जन आंदोलन बनाने की अपील की।कार्यक्रम में माननीय महानगर अध्यक्ष श्रीमती शिल्पी गुप्ता जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही सत्यं शर्मा, वैभव खन्ना, वेद प्रकाश मौर्य, दिवाकर मिश्रा, अनुज वर्मा, अनूप मौर्य एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।महापौर अर्चना वर्मा ने कहा कि “स्वच्छता अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का एक सतत प्रयास है। जनसहभागिता से ही स्वच्छ और विकसित शहर का निर्माण संभव है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129