वित्त मंत्रालय तथा रेलवे बोर्ड की स्वीकृति के बाद ऑपरेटिंग विभाग के पॉइंटमैन कैडर की कैडर रिश्चयरिंग लागू

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

ऑल इंडिया रेलवे मैन्स फेडरेशन एवं NRMU की मांग पर महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा के निरन्तर प्रयास से मिली सफलता:-नरेंद्र त्यागी

 

कैडर रिस्टचरिंग एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमे कर्मचारियों को पदोन्नति का मिलता है लाभ

 

शाहजहांपुर। ऑल इंडिया रेलवे मैन्स फेडरेशन एव् एनआरएमयू की मांग पर महामन्त्री शिवगोपाल मिश्रा के निरन्तर प्रयास से वित्तमंत्रालय तथा रेलवे

बोर्ड की स्वीकृति के बाद ऑपरेटिंग विभाग के पॉइंटमैन कैडर की कैडर रिश्चयरिंग लागू कर दी गयी है। जिसके बाद सहायक मण्डल मंत्री नरेंद्र कुमार त्यागी शाखा सचिव शिवकुमार सक्सेना अपनी टीम के साथ रेलवे यातयात ट्रेनिंग स्कूल कचहरी हाल्ट पहुंचे जहां पूरे मुरादाबाद मण्डल से ट्रेनिंग करने आये पॉइंटस मैन के साथ बैठक कर उनको मिलने वाले लाभ से अवगत कराया। विस्तार से जानकारी देते हुये सहायक मण्डल मंत्री नरेंद्र त्यागी ने बताया कि कैडर रिस्टचरिंग एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमे कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिलता है महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा जिनके रेलकर्मी आभारी है के अथक प्रयास से यातायात विभाग के गेटमैन, पोंट्समैन, लिबरमैन, स्वीचमैन, केवीनमैन सभी को मर्ज कर पॉइंटसमैन ग्रेड 1,2,3,4 कर दिया गया है। इसमें सम्पूर्ण रेलवे के Grade-1 Level-5 में 4.54% कुल 3,017 पद Grade-II Level-4 में 13.63% कुल 9,052 पद Grade-III Level-2 में 27.27% कुल 18,105 पद Grade-IV Level-1 में 54.55% कुल 36,214 सहित कुल 66388 कर्मचारियों को 03 अप्रैल 2026 से पुनर्गठन का लाभ मिल सकेगा। इसके साथ ही पदोन्नति के लिए सामान्यतः 2 वर्ष की न्यूनतम सेवा अवधि लागू रहेगी। शाखा सचिव शिवकुमार सक्सेना ने कहा कि महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा का सभी कर्मचारी आभार प्रकट करते है कि उनकी सोच हमेशा कर्मचारियों के प्रति सकारात्मक रहती है। जिस के परिणाम स्वरूप 66 हजार से अधिक यातायात कर्मचारियों को लाभ मिल रहा है। इसी प्रकार अन्य कैटेगरी में भी प्रक्रिया चल रही है सभी को समय आने पर लाभ होगा उपस्थित यातयात कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त कर यूनियन का आभार प्रकट किया मुख्य रूप से पी एस तोमर, अमित कुमार , चंदा, यतेंद्र त्रिवेदी, अविनाश तिवारी, टिंकू कुमार, ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129