धन्योरा के सरकारी स्कूल के बच्चों ने आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत निष्प्रयोज्य वस्तुओं से तैयार किया क्राफ्ट का सामान

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

बच्चों ने तैयार सामान को गांव में दुकान लगाकर बेचा,जमा धनराशि को डीएम को करेंगे दान

 

शाहजहांपुर। विकसित भारत @ 2047 के अंतर्गत बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पीएम कंपोजिट विद्यालय धन्योरा , विकास क्षेत्र ददरौल शाहजहांपुर में क्राफ्ट की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने निष्प्रयोग वस्तुओं से घर में उपयोग में ले जाने वाली सामग्री का निर्माण किया। पहले बच्चों ने गांव के घरों से पॉलिथीन , सिंगल यूज प्लास्टिक आदि का संग्रह किया और उससे बहुत सी वस्तुओं का निर्माण किया जैसे पॉलिथीन से फूलों की लड़ियां , पेन स्टैंड , फ्लावर पॉट , नारियल से कछुआ का निर्माण , कागज के थैले , मिठाई के डिब्बो से अन्य घरेलू कार्य में उपयोग में ले जाने वाली सजावटी सामग्री का निर्माण किया। इस कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना था ।कार्यशाला में संदर्भदाता के रूप में डा अरुण कुमार गुप्ता रहे । डॉ अरुण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में बच्चों ने गांव में स्टाल भी लगाया तथा अपने सामान की प्रदर्शनी /बिक्री भी की। इस अवसर पर गांव की कई महिलाओं ने सामान को खरीदा भी । अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि बच्चों से तैयार किए गए सामान की बिक्री से जो धनराशि प्राप्त हुई है उसे जिलाधिकारी को आपदा राहत कोष में दान की जाएगी ताकि बाढ़ आदि आपदाओं पर उक्त धनराशि से बाढ़ प्रभावित बच्चों को स्टेशनरी उपलब्ध कराई जा सके । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य यशपाल सिंह ने कहा कि बच्चों में जीवन कौशल विकसित करना अति आवश्यक है ताकि वे भविष्य में अपना जीवकोपार्जन भी कर सके । विद्यालय की मोहिनी , युवराज सिंह , अनामिका, यशवानी , मुस्कान, अंशुल आदि बच्चों ने कार्यशाला में प्रतिभाग किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129