लॉटरी के नाम पर साइबर ठगी, युवक से ठगे 8 हजार रुपये

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 7 अगस्त, करहल थाना क्षेत्र के ग्राम कमलपुर निवासी नीरज पुत्र रामदास साइबर ठगी का शिकार हो गए। पीड़ित को ठगों ने 4 लाख 10 हजार रुपये की लॉटरी लगने का झांसा दिया था। इसके बाद लॉटरी की रकम जारी करने के नाम पर विभिन्न शुल्क बताकर फोनपे के जरिए उससे 8 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए।

जब ठगों ने लॉटरी की राशि भेजे बिना और पैसों की मांग की, तब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने करहल थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही लोगों को सतर्क करते हुए अपील की है कि अनजान व्यक्तियों के झांसे में आकर लॉटरी या किसी आकर्षक ऑफर के नाम पर पैसे ट्रांसफर न करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129