कुसमरा में बदमाशों ने तीन दुकानों को बनाया निशाना, गश्त पर उठे सवाल

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 5 अगस्त,किशनी थाना क्षेत्र के कुसमरा कस्बे में एक ही रात तीन दुकानों में हुई आपराधिक वारदात से स्थानीय पुलिस की रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। बेखौफ बदमाशों ने लकड़ी के टट्टर उखाड़कर दो सब्जी विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों से नकदी और कीमती सामान पार कर दिया, जबकि एक किराना दुकान में सेंध लगाने की कोशिश नाकाम रही।

पहली वारदात बिजलीघर रोड स्थित नगला भूपति निवासी विकास शाक्य की सब्जी दुकान में हुई, जहाँ से आरोपी एक बैटरी और ₹700 के सिक्के ले उड़े। वहीं, हुसैनपुर निवासी सुमेर की सब्जी दुकान का टट्टर तोड़कर उपद्रवियों ने एक डिजिटल वजन कांटा और गल्ले से ₹1,000 की नगदी चुरा ली। इसके बाद बदमाशों ने विक्रांत किराना स्टोर के ताले चटकाने की कोशिश की, मगर पड़ोसी की आहट और सजगता के कारण वे मौके से रफूचक्कर हो गए। पीड़ित दुकानदारों की शिकायत पर कुसमरा चौकी पुलिस ने मामले में शिकायती पत्र प्राप्त कर जाँच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129