अवैध कब्जेदारों पर प्रशासन का शिकंजा: एसडीएम सुनिष्ठा सिंह की मौजूदगी में चंदीकरा की सरकारी जमीन कराई गई कब्जामुक्त

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 31 जुलाई, करहल तहसील अंतर्गत बरनाहल विकासखंड के गांव चंदीकरा में प्रशासन ने सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मिशन समाधान अभियान के तहत बृहस्पतिवार को एसडीएम सुनिष्ठा सिंह के नेतृत्व में पहुंची राजस्व टीम ने नवीन परती, चरागाह, चकरोड, नाली और जूनियर हाईस्कूल की भूमि समेत विभिन्न सरकारी संपत्तियों की नापजोख की। पैमाइश पूर्ण होने के तुरंत बाद चिन्हित जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया और भविष्य में दोबारा कब्जे को रोकने के लिए मौके पर ही मेड़बंदी भी करा दी गई। एसडीएम सुनिष्ठा सिंह ने सख्त लहजे में स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मिशन समाधान के तहत आगे भी इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129