अभिभावक बच्चों को डिप्थीरिया का टीका अवश्य लगवाएं: जिलाधिकारी

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 20 से 30 अप्रैल तक चलने वाले डिप्थीरिया टीकाकरण अभियान के संबंध में जिला टास्क फोर्स डीपीटी/डीटी की बैठक कलेक्ट्रेट

स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 17 अप्रैल तक डिप्थीरिया टीकाकरण अभियान का माइक्रो प्लान तैयार कर लिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यालयों के प्रधानाचार्य के साथ बैठक कर प्राथमिक विद्यालय, मदसों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में डिप्थीरिया के टीकाकरण हेतु सूचित किया जाए।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि डिप्थीरिया एक खतरनाक बीमारी है समय से टीकाकरण करने पर यह रोग नहीं होता है उन्होंने बताया कि यह रोग गला घोटू बीमारी जैसा है। यह रोग होने पर गले में सूजन आ जाती है खांसने एवं छूने से फैलता है। गले में खराश, बुखार और गर्दन में सूजन जैसे लक्षण होते है। छोटे बच्चों को आमतौर पर पेंटावेलेंट वैक्सीन दी जाती है, जबकि बड़े बच्चों और वयस्कों के लिए बूस्टर खुराक (हर 10 साल में) अनुशंसित है। बच्चों के लिए 6, 10, 14 सप्ताह और 18 महीने पर (पेंटावेलेंट के रूप में)। बूस्टर डोज 5 साल और उसके बाद हर 10 साल में। ये टीके डिप्थीरिया, टिटनेस और काली खांसी से बचाव करते हैं। ‌

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129