फिल्म अभिनेता राजपाल यादव की पैतृक संपत्ति पर नीलामी की कार्रवाई, बैंक ने चस्पा किया नोटिस

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। फिल्म अभिनेता राजपाल यादव और उनके परिवार पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का 16 करोड़ 61 लाख 64 हजार 638 रुपये का बकाया होने के मामले में वसूली की कार्रवाई तेज हो गई है। बैंक अधिकारियों ने बुधवार को शाहजहांपुर जिले के उनके पैतृक गांव कुंडरा स्थित आवास पर नीलामी का नोटिस चस्पा किया।

 

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, शाहजहांपुर शाखा के प्रबंधक अनुज वर्मा ने बताया कि बैंक का बकाया ऋण वसूलने के लिए मुंबई के ऋण वसूली न्यायाधिकरण (DRT) के आदेश के अनुपालन में कार्रवाई की जा रही है। बैंक के अनुसार अभिनेता राजपाल यादव, उनकी पत्नी राधा यादव और मां गोदावरी देवी के नाम पर 16.61 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारी लंबित है।

 

बैंक ने बताया कि पुवायां तहसील क्षेत्र के बंडा स्थित गाटा संख्या 1410, 1411, 1412 एवं 1413 की भूमि और उस पर बने भवन को नीलामी के लिए सूचीबद्ध किया गया है। इस संपत्ति का आरक्षित मूल्य 3 करोड़ 10 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक लोगों को 31 लाख रुपये बतौर बयाना राशि जमा करनी होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129