गृहक्लेश से तंग आकर अधेड़ ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, परिवार में छाया मातम

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 5 अगस्त,घिरोर थाना क्षेत्र स्थित कारूखेड़ा गांव के समीप बुधवार सुबह लगभग 10.30 बजे एक दर्दनाक हादसा सामने आया। हिम्मतपुर उजियारी के रहने वाले 55 वर्षीय महावीर सिंह पुत्र विद्याराम का अपनी पत्नी मंजू देवी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। कहासुनी से क्षुब्ध होकर वे रेलवे ट्रैक पर चले गए और फर्रुखाबाद से शिकोहाबाद की तरफ आ रही पैसेंजर ट्रेन के सामने आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी जीवन लीला समाप्त हो गई।

घटनास्थल के पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी परिजनों और स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय मैनपुरी भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और चार बेटों (सूर्यकांत, रजत, शिवांक व केतन) का रोता-बिलखता परिवार छोड़ गए हैं, जिनमें से तीन बेटे दिल्ली में निजी संस्थानों में कार्यरत हैं। इस असमय हुई घटना से पूरे गांव व परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129