हरियाणा में पैरा स्पोर्ट्स को नई दिशा — स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा की महत्वपूर्ण बैठक आज रेवाड़ी में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने की। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार दिव्यांग खिलाड़ियों को सर्वोत्तम अवसर और मजबूत खेल ढांचा उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

मंत्री ने घोषणा की कि राज्य के हर जिले में पैरा स्पोर्ट्स टीमों का गठन प्राथमिकता आधार पर किया जाएगा, ताकि प्रतिभाशाली दिव्यांग खिलाड़ी पहचान में आएँ और उन्हें प्रशिक्षण, उपकरण व प्रतियोगिताओं में भाग लेने के पर्याप्त अवसर मिल सकें।

 

बैठक में आगामी राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय पैरा स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं की तैयारियों पर विस्तार से मंथन किया गया। जल्द ही प्रतियोगिताओं की तिथियों और स्थान का औपचारिक ऐलान किया जाएगा।

 

मंत्री ने हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप, और दिसंबर 2025 में कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, नई दिल्ली में होने वाली नेशनल पैरा शूटिंग चैंपियनशिप सहित कई महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों को तकनीकी रूप से और मजबूत किया जाएगा।

 

बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारी राव राघवेंद्र, सह सचिव सचिन मलिक, महासचिव ज्योति छाबड़ा, पवन अधाना, वरिष्ठ कोच धर्मेंद्र सिंह, अनिल यादव, फाउंडर सदस्य धर्मेंद्र सिंधवानी और गिरिराज सिंह सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

 

मंत्री आरती राव ने कहा कि हरियाणा को पैरा स्पोर्ट्स का अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है और सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाए जाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129