प्राची जनजाति सेवा न्यास के द्वारा माधव संवाद केन्द्र पर हुई विचार संगोष्ठी।

रिपोर्ट यज्ञदत्त चतुर्वेदी मथुरा

मथुरा- माधव कुंज स्थित विद्या भारती ब्रज प्रदेश के माधव संवाद केन्द्र पर विचार संगोष्ठी का आयोजन महेश चंद्र अग्रवाल (प्रेस वालों) की अध्यक्षता में हुआ।

 

प्रस्ताविकी उद्बोधन में प्रांत शिक्षण – प्रशिक्षण प्रमुख डॉ. अजय शर्मा ने कहा कि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, वनवासी कल्याण आश्रम और विद्या भारती जैसे संगठनों के त्याग, बलिदान और परिश्रम से आज पूर्वोत्तर के लोग अपने को गर्व से भारतीय मानने लगे हैं जबकि पहले ऐसा नहीं था। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के पोषण की जिम्मेदारी हमारी है। इसे पूरा करना हमारा कर्तव्य है।

 

मुख्य अतिथि श्री ब्रह्माजी राव अखिल भारतीय मंत्री – विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान एवं अ. भा. प्रभारी- जनजातीय क्षेत्र की शिक्षा ने इस अवसर पर कहा कि पूर्वोत्तर के समाज को मानसिक रूप से कमजोर करके उनमें अलगाव की भावना पैदा की गई। विद्या भारती ने उन्हें राष्ट्रीय धारा से जोड़ने का कठिन कार्य किया।

 

श्री ब्रह्माजी राव ने कहा कि हमें अपने कार्य विस्तार के साथ -साथ सर्व व्यापी और सर्व स्पर्शी कार्य करना है। उन्होंने ईसाई और साम्यवादी षड्यंत्रों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने पंच परिवर्तन की आवश्यकता पर बल देते हुए न्यास को मजबूत करने पर बल दिया।

 

संगोष्ठी का श्री गणेश श्री हरी शंकर प्रांत संगठन मंत्री, श्री ब्रह्माजी राव, श्री सुहास देशपांडे अखिल भारतीय संयोजक जनजातीय क्षेत्र की शिक्षा, श्री महेश जी अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया।

संगोष्ठी का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। श्री हरवीर सिंह सह प्रदेश निरीक्षक व हरि प्रकाश वर्मा ने सभी का अभिनंदन किया। श्री नेत्रपाल सिंह यादव ने संगोष्ठी का संचालन किया। न्यास के अध्यक्ष श्री पदमनाभ गोस्वामी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

डॉ. राम सेवक प्रांत संवाददाता ने संवाद केन्द्र का परिचय प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर अनेक प्रबंधक, प्रधानाचार्य, पूर्णकालिक तथा विद्या भारती के कार्यकर्त्ता उपस्थिति रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129