मत्स्य योजनाओं के लिए आवेदन का सुनहरा मौका, 31 जुलाई तक खुला रहेगा विभागीय पोर्टल

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी, 17 जुलाई, जनपद में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्रों तक पहुंचाने के लिए मत्स्य विभाग ने ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सहायक निदेशक मत्स्य ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं के लिए विभागीय पोर्टल (fisheries.up.gov.in) आगामी 31 जुलाई 2026 तक खुला रहेगा। इच्छुक व योग्य लाभार्थी इस समय सीमा के भीतर अपना ऑनलाइन आवेदन दर्ज करा सकते हैं।

विभाग द्वारा संचालित इन योजनाओं में मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, सघन मत्स्य पालन के लिए एयरेशन सिस्टम की स्थापना और उ.प्र. मत्स्य पालक कल्याण कोष के तहत ‘मोपेड विद आइस बॉक्स’ जैसी योजनाएं शामिल हैं। इनके अलावा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित माता-सुकेता महिला मत्स्य पालक सशक्तिकरण परियोजना के तहत जलाशयों में केज स्थापना, खारे पानी के क्षेत्रों में मछली पालन के लिए नए तालाबों का निर्माण, उत्तर प्रदेश में मोती संवर्धन (पर्ल फार्मिंग) योजना और विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य पालन योजना जैसी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

सहायक निदेशक ने स्पष्ट किया कि विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदकों को योजनावार अलग-अलग आवेदन करने होंगे। प्रत्येक परियोजना का विस्तृत विवरण, इकाई लागत, आवेदन की प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की सूची विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि यदि भविष्य में इन योजनाओं के नियमों में कोई बदलाव होता है, तो संशोधित प्रावधान ही लागू माने जाएंगे। किसी भी अन्य शंका या विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक किसी भी कार्य-दिवस में विकास भवन स्थित ‘सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय’ में जाकर संपर्क कर सकते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129