इंदिरा मेमोरियल एकेडमी में 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।

पुष्पराज चौहान जिला क्राइम रिपोर्टर मैनपुरी।l

 

(मैनपुरी ) । फिरोजाबाद। इंदिरा मेमोरियल एकेडमी भारौल फिरोजाबाद स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर, यूनिफार्म पहने और हाथों में तिरंगा लिए हुए सभी विद्यार्थी सुबह विद्यालय पहुंचे। परिसर देशभक्ति नारों से गूंज उठा।

प्रधानाचार्य रंजीत चौहान ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ। प्रबंधक शिवराज सिंह ने भाषण दिया और कहा कि हमें भारतीय होने पर गर्व है और देश के विकास में सभी को योगदान देना चाहिए। देश को आजादी दिलाने के लिए कई वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था। कक्षा आठ की छात्रा ने शहीदों की याद में एक कविता पाठ किया, जिससे सभी भावुक हो गए। महक और उनके समूह ने “ऐ मेरे देश…” गीत गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जूनियर कक्षाओं की छात्राओं ने “दूर है मंजिल और रास्ता कठिन…” देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया।

डायरेक्टर जितेंद्र यादव ने कहा कि हमें 200 साल की गुलामी के बाद आजादी मिली है, जिसकी कीमत अमर शहीदों ने चुकाई है। उन्होंने यह भी कहा कि देश की प्रगति भी के लिए सभी को ईमानदारी और निष्ठा से अपना काम करना चाहिए और विद्यार्थियों के लिए अनुशासन बहुत जरूरी है। प्रधानाचार्य रंजीत चौहान ने कहा कि आजादी के लिए बड़ी कीमत चुकाई गई है और हमारा दायित्व है कि हम इस स्वतंत्रता को बनाए रखें। उन्होंने विद्यार्थियों को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि सभी को अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन प्रियांशी यादव ने किया और कार्यक्रम के समापन की घोषणा प्रधानाचार्य रंजीत चौहान ने की। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान्न वितरण हुआ। उसके बाद स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की एकता और अमन के संदेश को जन जन तक पहुंचाने के लिए तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में छात्र छात्राओं ने ५१ मीटर लंबा ३ मीटर चौड़ा तिरंगा हाथ में लेकर उत्साहपूर्वक ढंग से प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने जोरदार नारे लगाए भारत माता की जय, बंदे मातरम के नारे से पूरे वातावरण में देश भक्ति की गूंज फैल गई। और लोगों में राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। जो स्कूल से शुरू होकर कस्बा, और बाई पास होते हुए स्कूल पर आकर समाप्त हुई।

इस कार्यक्रम में डायरेक्टर जितेंद्र यादव, पुष्पेंद्र सिंह, राजू, उमेश यादव, हिमांशु, पी. के यादव ,हरीश यादव सहित समस्त शिक्षक वर्ग तथा सम्पूर्ण विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129