सेन्ट मेरीज़ स्कूल मैनपुरी में शहीदों को किया गया नमन

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 23 मार्च, आश्रम रोड स्थित सेन्ट मेरीज़ स्कूल में शहीद दिवस के पावन अवसर पर देश के महान क्रांतिकारियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या मनोरमा ने अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को स्मरण कराया कि किस तरह 23 मार्च 1931 को लाहौर जेल में इन तीनों वीरों ने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया था। यह दिन युवाओं में देशभक्ति, साहस और त्याग की भावना जगाने के साथ-साथ हमें यह याद दिलाता है कि भारत की स्वतंत्रता का मूल्य अनगिनत बलिदानों द्वारा चुकाया गया है।

इसी क्रम में, 23 मार्च 2026 को भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा मेरा युवा भारत के माध्यम से आयोजित राष्ट्रव्यापी पदयात्रा का भी उल्लेख किया गया, जिसके तहत देश भर में श्रद्धांजलि सभाएं और मशाल यात्राएं निकाली जा रही हैं। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने वन्दे मातरम और देशभक्ति गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर शहीदों के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या मनोरमा, प्रबंधक दीपक जी. दास, सह-निदेशक कुशाग्र दास, उप-प्रधानाचार्या वीणा चौहान, जॉली जॉर्ज सहित पूरे विद्यालय परिवार ने क्रांतिकारियों को नमन किया। कार्यक्रम का समापन इन प्रेरणादायक पंक्तियों के साथ हुआ, शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पे मरने वालों का यही बाकी निशां होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129