नशामुक्त भारत अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज की एनसीसी एवं एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वाधान में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर आर के आजाद ने कहा कि युवाशक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी होती है। यदि युवा वर्ग नशे जैसी घातक प्रवृत्तियों से दूर रहकर अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे, तो देश की सतत प्रगति सुनिश्चित है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लें।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. आलोक कुमार सिंह ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके मानसिक स्वास्थ्य एवं सम्पूर्ण व्यक्तित्व को भी बुरी तरह प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासित जीवन, नियमित दिनचर्या और सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने की प्रेरणा देते हुए कहा कि युवाओं का दृढ़ संकल्प राष्ट्र को नशे के चंगुल से बचा सकता है। एनएसएस अधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नशे की लत धीरे-धीरे व्यक्ति की बुद्धि और विवेक को नष्ट कर देती है। इसलिए आवश्यक है कि हम अपने इस शत्रु से सदैव सजग रहें। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें और एक स्वस्थ सामाजिक वातावरण के निर्माण में योगदान दें। गोष्ठी के दौरान विद्यार्थियों ने भी नशा मुक्ति की शपथ लेते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का प्रण लिया। इस अवसर पर डॉ नीलू कुमार, डॉ दुर्ग विजय, डॉ संदीप दीक्षित, डॉ चंदन गोस्वामी सहित विद्यार्थी एवं एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129