कृष्ण चन्द्र गांधी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, माधव कुञ्ज मथुरा में विद्या भारती मानक परिषद प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ।

निर्भय यादव ब्यूरो मथुरा

विद्यालय के मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा के अनुसार कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रदेश निरीक्षक यशवीर सिंह, विद्या भारती मानक परिषद के ब्रज प्रान्त संयोजक होडिल सिंह , प्रबन्ध समिति सदस्य एवं प्रांतीय प्रतिनिधि डॉ. सुनील कुमार राय विद्यालय प्रबन्ध समिति अध्यक्ष डाॅ गुलशन कुमार, प्रबंधक कामता प्रसाद गुप्ता, वर्ग संयोजक महेश चन्द्र दुबे , प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह द्वारा माँ शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया गया।

 

कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह ने कराया। कार्यक्रम की प्रस्ताविकी होडिल सिंह के द्वारा प्रस्तुत की गई। उन्होंने विभिन्न बिंदुओं के आधार पर विद्यालयों में मानक व्यवस्था एवं प्रधानाचार्यों के उत्तरदायित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्या भारती द्वारा छात्र-केंद्रित दृष्टिकोण को अपनाना आवश्यक है तथा विद्यालयों में छात्र सुरक्षा एवं गुणवत्ता के सभी मानकों को पूर्ण किया जाना चाहिए।

मानक परिषद के प्रशिक्षण वर्ग में पधारे सभी सदस्यों का मार्गदर्शन प्रदेश निरीक्षक यशवीर सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में छात्रों के समग्र विकास हेतु आवश्यक आधारभूत मानकों को पूर्ण करना अत्यंत आवश्यक है।

विद्यालय के उपप्रधानाचार्य राजीव पाठक द्वारा वर्ग व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण वर्ग में 12 जिलों के प्रधानाचार्यों ने सहभागिता की। वर्ग में प्रमुख रूप से रविशंकर गौड, डाॅ विनोद कुमार शर्मा, मनोज कुमार, अमित पचौरी, महेश चन्द्र दुबे, संजीव कुमार मिश्र, पुष्पेन्द्र चतुर्वेदी, प्रताप सिंह चौहान, गिर्राज सिंह चौहान, वेदरत्न शर्मा ,कुशलपाल शर्मा, योगेश कुमार पाठक, गवेन्द्र पाल सिंह, प्रमोद कुमार पाण्डेय, घनश्याम बाबू, सुभाष चन्द्र, सत्येंद्र सिंह चौहान, संजय मिश्रा आदि ने सहभागिता की। वर्ग की व्यवस्था में प्रमुख रूप से राजीव पाठक, विनय कुमार, उमेश शर्मा ,लोकेश अग्रवाल, नरेंद्र कुमार, निधीश अग्रवाल, मुनेश अग्रवाल, सतीश शर्मा, विजय कुमार, जगवीर सिंह, अमृत सिंह, केशव सिंह, सुरेश कुमार, सीताराम, हितेश कुमार, बलराम शर्मा आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129