रेवाड़ी पुलिस ने सुलझाई मोहन हत्याकांड की गुत्थी, एक आरोपी गिरफ्तार

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

एग्रो कंपनी से विवाद के चलते, कंपनी के एमडी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर करवाई थी हत्या

 

 

रेवाड़ी। सीआईए व थाना कोसली पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए गत 23 दिसंबर को गांव बहाला निवासी खाद-बीज विक्रेता मोहन की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला हिसार के मोहब्बतपुर निवासी जयप्रकाश उर्फ जयवीर के रूप में हुई है।

जांचकर्ता ने बताया की गांव बहाला निवासी दुष्यंत ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसके पिता ने गांव में मोहन ट्रेडर्स के नाम से एक खाद-बीज की दुकान की हुई है। गत 23 दिसंबर को शाम के समय उसका पिता दुकान के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक इंडेवर गाड़ी उनके दुकान के नजदीक चौराहे पर आकर रुकी। गाड़ी से उतरे दो युवक दवाई खरीदने की बात कहते हुए उनकी दुकान में घुस गए। दुकान में घुसते ही एक युवक ने उसके पिता के सिर में गोली मार दी। उसके पिता जमीन पर गिर गए तो दूसरे युवक ने भी उसके पिता पर गोली दाग दीं। दुष्यंत ने अपने पिता की हत्या के पीछे हिसार निवासी जयप्रकाश उर्फ जयवीर पर शक जाहिर किया था। जिस पर पुलिस में थाना कोसली में हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने पुलिस की चार टीमें गठित की थी। जो इस मामले में सीआईए व थाना कोसली पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए रविवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी हिसार के मोहब्बतपुर निवासी जयप्रकाश उर्फ जयवीर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी जय प्रकाश उर्फ जयवीर ने बताया कि वह जेबीएस एग्रो कंपनी का एमडी है। मोहन उनकी कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर था। कुछ समय पहले मोहन ने उनकी कंपनी से विवाद के चलते कंपनी की डिस्ट्रीब्यूरशिप छोड़ दी थी। मोहन अपने नीचे जुड़े लोगो की सेलरी के लिए भी उनकी कंपनी पर बार बार दबाब बना रहा था। जिससे उनकी कंपनी को काफी नुकसान हो रहा था। इस विवाद के चलते उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मोहन की हत्या करवाई थी। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129