मेरा युवा भारत शाहजहांपुर द्वारा युवा मंडलों व महिला मंडलों को किया गया खेल सामग्री का वितरण

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार अंतर्गत मेरा युवा भारत शाहजहांपुर कार्यालय द्वारा जिले के विभिन्न सक्रिय युवा क्लबों एवं महिला मंडलों को खेल सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद्र मिश्र ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं में खेल एवं शारीरिक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ाना तथा उनके समग्र व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने कहा कि नियमित खेल गतिविधियों से युवा सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित होते हैं। विशिष्ट अतिथि विजय मोहन मिश्रा ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, जो न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी सशक्त बनाते हैं। समाजसेवी मुकेश परिहार ने कहा कि मेरा युवा भारत का उद्देश्य युवाओं को ऐसी गतिविधियों से जोड़ना है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। जिला गंगा समिति से डी पी ओ डॉ विनय सक्सेना ने आगामी शहीदी दिवस व गंगा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के बारे में भी जानकारी देते हुए सभी युवाओं से इसमें अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने MY Bharat द्वारा आयोजित यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अनुज अग्निहोत्री के पॉडकास्ट के अधिकतम प्रसार (एम्प्लीफिकेशन) हेतु युवाओं से अपील की, ताकि अन्य युवा भी उनसे प्रेरणा प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवा क्लबों एवं महिला मंडलों के सदस्यों ने इस पहल की सराहना की और खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक अजयपाल वर्मा, माय भारत स्वयंसेवक अमित श्रीवास्तव, इंद्रजीत लोधी,अंकिता वर्मा, प्रिया श्रीवास्तव, रोशनी, चंद्रशेखर,अंजली गुप्ता, आशीष यादव, नीतीश यादव, शगुन पांडेय, रोली वर्मा, देवेश कुमार, हिमांशु सक्सेना सहित भारी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129