उपचुनाव की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

मतदान केंद्र एवं स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने शनिवार को आगामी उपचुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत कटरा स्थित काकोरी शहीद इंटर कॉलेज, प्रथमिक विद्यालय कटरा में बनाए गए मतदान केंद्र का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मतदान केंद्र पर सभी मूलभूत सुविधाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की सुविधा के लिए केंद्र के बाहर छाया हेतु टेंट, स्वच्छ पेयजल तथा अन्य आवश्यक

व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक एवं प्रभावी इंतजाम किए जाएं, जिससे मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके।

 

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने तहसील तिलहर स्थित विकासखंड कार्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी खिड़की एवं दरवाजे पूरी तरह सुरक्षित एवं बंद रहें। साथ ही सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा 24 घंटे सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता, सुरक्षा एवं सुचारू संचालन की निर्वाचन आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी व्यवस्थाएं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129