ऑल सेंट्स स्कूल में मदर्स डे पर भावनात्मक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

डायरेक्टर सचिन बाथम ने विजेताओं की माताओं को साड़ी भेंट कर किया सम्मानित

शाहजहांपुर। ऑल सेंट्स स्कूल में 11 मई को मदर्स डे के उपलक्ष्य में एक भावनात्मक एवं रचनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माताओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्री-प्रेप से कक्षा 4 तक के बच्चों द्वारा बनाए गए सुंदर फोटो फ्रेम्स से हुई, जिन्हें उन्होंने अपनी माताओं को समर्पित किया। बच्चों की रचनात्मकता और मातृत्व के प्रति उनके प्रेम ने सभी का मन मोह लिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या साक्षी रस्तोगी ने मदर्स डे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों के जीवन में माँ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने बताया कि माँ ही बच्चे की पहली गुरु होती है, जो उसे संस्कार, प्रेम और जीवन की सही दिशा प्रदान करती है।

कक्षा 5 से 8 तक के छात्रों के बीच “माँ” विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्रों ने अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हुए माँ के महत्व को भावपूर्ण शब्दों में व्यक्त किया। प्रतियोगिता के अंत में विद्यालय के डायरेक्टर सचिन बथम ने विजेता छात्रों की माताओं को साड़ी भेंट कर सम्मानित किया, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।

इस अवसर पर विद्यालय द्वारा माताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। सभी माताओं ने विभिन्न मनोरंजक खेलों में भाग लिया और भरपूर आनंद उठाया। विजेता माताओं को आकर्षक उपहार भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्या की माताजी सीमा रस्तोगी मुख्य अतिथि (गेस्ट) के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक गरिमामयी बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान कई माताओं ने मंच पर आकर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि यह दिन उनके लिए बेहद खास रहा और विद्यालय द्वारा दिए गए इस सम्मान एवं स्नेहपूर्ण मंच के लिए आभार व्यक्त किया। कई माताओं की आँखें खुशी से नम हो गईं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129