व्यापार मंडल की ‘क्विक एक्शन कमेटी’ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, वित्त मंत्री ने दिलाई शपथ

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

मुख्य अतिथियों ने “एक पेड़ मां के नाम” मुहिम के तहत व्यापारियों को बांटे पौधे।

 

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, महानगर शाहजहांपुर के तत्वावधान में ‘क्विक एक्शन कमेटी 2026’ का भव्य शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को प्लाजा मैरिज लॉन (डॉन एंड डोना) में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने की।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना* और विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकार वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार व व्यापार मंडल के *जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता रहे।

 

कार्यक्रम की शुरुआत मे जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता ने मुख्य अतिथि वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को पटका पहनाकर व पुष्पगुच्छ देकर उनका भव्य स्वागत किया, इसके पश्चात महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम व जिला महामंत्री आकाश दीप गुप्ता ने मंच पर मौजूद अन्य विशिष्ट अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया।

 

समारोह में मुख्य अतिथि वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने ‘क्विक एक्शन कमेटी’ के सभी नवनियुक्त प्रभारियों व सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

 

शपथ ग्रहण के उपरांत भारत सरकार की पर्यावरण संरक्षण मुहिम को आगे बढ़ाते हुए मुख्य अतिथियों ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत कार्यक्रम में मौजूद प्रत्येक व्यापारी को एक-एक पौधा वितरित किया और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प दिलाया।

 

अपने संबोधन में सुरेश कुमार खन्ना (वित्त मंत्री, उ.प्र. सरकार) ने कहा कि “व्यापारी समाज अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। ‘क्विक एक्शन कमेटी’ व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण में मील का पत्थर साबित होगी। सरकार व्यापारियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

 

सचिन बाथम (महानगर अध्यक्ष) ने कहा कि “क्विक एक्शन कमेटी का गठन व्यापारियों की आपातकालीन समस्याओं में तुरंत मदद पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है। आज से हमारी टीम पूरी सक्रियता के साथ मैदान में काम करेगी।

 

आकाश दीप गुप्ता (जिला महामंत्री) ने कहा कि “व्यापार्थियों का यह सैलाब इस बात का प्रतीक है कि हमारा संगठन एकजुट है। पर्यावरण संरक्षण के लिए आज किया गया पौधा वितरण भी समाज को एक बड़ा संदेश देगा।

 

सभा का कुशल संचालन महानगर महामंत्री अमित शर्मा ने किया।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांतीय संयुक्त महामंत्री नारायण दास अग्रवाल, प्रांतीय मंत्री सुरेंद्र सिंह सेठ, जिला उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, कुंज बिहारी अग्रवाल, खान मियां, तनवीर खान, रविंदर सिंह, राजीव गुप्ता, असीम खान, जिला मंत्री सुधीर अग्रवाल व सैयद खान मंजू व मुख्य प्रभारी रेहान मिर्ज़ा, सरताज अली, इकबाल खां ने मंच साझा किया और नवनियुक्त पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया।

 

क्विक एक्शन कमेटी के नव-मनोनीत सभी प्रभारियों ने पूरी निष्ठा से कार्य करने की शपथ ली, जिनमें मुख्य रूप से महेंद्र दुबे, हनी सिंह, विवेक सहगल, राजीव खन्ना, सगीर अहमद, अमित गुप्ता, असलम खां, मुईन ख़ां, धर्मेंद्र सक्सेना, विनीत अवस्थी, रितेश सेठी, खालिद खां, कंचन गुप्ता, पंकज टंडन, ज्ञान चंद्र, अशोक गुप्ता, वैभव गुप्ता, नमन दीप सिंह, पंकज गुप्ता, यासिर हुसैन, सचिन अग्रवाल, प्रमोद मल्होत्रा, मो0 आसिफ, फुरकान, सरताज हसन, जाने आलम, बंटी कालरा, सिकंदर खां, मुश्ताक अहमद, शादाब खां, तनवीर अहमद, शादान खां, कामरान, सिराज, सुशील दीक्षित आदि सहित सैकड़ों व्यापारी व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129